सदर विधायक विजय खेमका ने सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- संयोजक के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।

  • पूर्णिया – विधायक जनसंपर्क कार्यालय में पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठों के अध्यक्ष-संयोजक एवं शक्तिकेंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधायक विजय खेमका की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एनडीए सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और कृषि, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे मूलभूत विषयों पर विशेष फोकस करने का सुझाव दिया। कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के सुझावों पर सक्रियता से अमल करने का भरोसा दिलाते हुए कहा डबल इंजन की एनडीए सरकार में पूर्णिया का विकास निरंतर गति पकड़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में आने वाले समय में पूर्णिया में और भी बड़े विकास कार्य देखने को मिलेंगे।

विधायक ने बताया कि आगामी विधानसभा के बजट सत्र में पूर्णिया की प्रगति से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिल सकेगी। बैठक में बूथ तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबों ने संकल्प लिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज गोश्वामी, पवन सहनी, गोपाल सिन्हा, मनोज सिंह मंडल प्रभारी अनुपमा झा, सुजीत सिन्हा, चंदन पासवान, विजय माझी, सुकेश पाल, संयोजक संजय मिश्रा सहित महामंत्री मनोरंजन कुमार, श्रवण मंडल, बीरेंद्र सिंह, गणेशी साह, मिथलेश पोदार, अवधेश सिंह, जितेंद्र मंडल, रूपेश शर्मा, जोतिष ठाकुर, रामानंद साह उपस्थित थे।

More From Author

भारत-नेपाल सीमा के पास सांप्रदायिक तनाव, सोशल मीडिया वीडियो से भड़की हिंसा

बिहार एक साथ 71 IPS का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.