बिहार -33 फीट लंबाई, 210 टन वजन… दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा, 17 जनवरी को होगी स्थापना

विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार में पहुंच चुका है. इस शिवलिंग की लंबाई 33 फीट और वजन 210 टन है. यह शिवलिंग महाबलीपुरम, तमिलनाडु से बिहार ले जाया गया है. बिहार के गोपालगंज में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. शिवलिंग को 17 जनवरी को विराट रामायण मंदिर में विधि-विधान और भव्य पूजा के साथ स्थापित किया जाएगा.

तमिलनाडु के महाबलीपुरम से विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार के गोपालगंज पहुंच गया है. इस शिवलिंग की लंबाई 33 फीट और वजन 210 मीट्रिक टन है. इस विशाल शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड स्थित विराट रामायण मंदिर में विधि-विधान से होगी.

तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 21 नवंबर को रवाना किया गया यह शिवलिंग करीब 45 दिनों की लंबी यात्रा तय कर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंच चुका है. रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग का भव्य स्वागत किया गया. जहां भी शिवलिंग को लेकर वाहन रुका, वहां पूजा-अर्चना और आरती के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

More From Author

पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट 8 दिनों तक कैंसिल:19 से 26 जनवरी तक की हवाई सेवा बंद रहेगी, गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के चलते लिया फैसला

भारत-नेपाल सीमा के पास सांप्रदायिक तनाव, सोशल मीडिया वीडियो से भड़की हिंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.