बिहार एक साथ 71 IPS का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले;

बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के 71 अफसरों का तबादला हो गया है। भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह मंत्रालय संभालने के बाद राज्य में आईपीएस अफसरों की तैनाती में यह सबसे बड़ी फेरबदल है। इससे पहले 31 दिसंबर को तीन अलग-अलग आदेश के जरिए कुल 26 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ था या उनको अतिरिक्त प्रभार मिला था। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कुंदन कृष्णन को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है, जिस टीम को बतौर एडीजी वो पहले से देख रहे थे।

कुंदन कृष्णन को ऑपरेशन और स्पेशल ब्रांच का डीजी भी नियुक्त किया गया है। प्रीता वर्मा को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का डीजी और सीएमडी बनाया गया है, जिस पद से कुछ समय पहले आलोक राज रिटायर हुए थे। एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार बनाए गए हैं। रंजीत मिश्रा की आईजी साइबर अपराध के पद पर तैनाती हुई है। कई रेंज में डीआईजी और जिलों में एसपी बदल दिए गए हैं। कुछ शहरों में सिटी एसपी और एसडीपीओ भी नए भेजे गए हैं। कुछ अफसरों को पूर्व के पद के साथ ऊपर से अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

बिहार में 71 आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद नई तैनाती

प्रीता वर्मा- डीजी और सीएमडी, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम

कुंदन कृष्णन- डीजी, ऑपरेशन्स; एसटीएफ; स्पेशल ब्रांच

आर मलर विली- एडीजी, बीएमपी; पुलिस अकादमी राजगीर

अमित जैन- एडीजी, मद्य निषेध, नारकोटिक्स; सीआईडी (कमजोर वर्ग)

सुनील कुमार- एडीजी, पुलिस मुख्यालय

कमल किशोर सिंह- एडीजी, रेल पुलिस

बिहार में 71 IPS अफसर ट्रांसफर; कई IG, DIG, SP बदले; एनकाउंटर एक्सपर्ट कुंदन कृष्णन STF डीजी

Jan 09, 2026 09:14 pm IST

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
gogleNewsShare
बिहार में 71 IPS अफसर ट्रांसफर; कई IG, DIG, SP बदले; एनकाउंटर एक्सपर्ट कुंदन कृष्णन STF डीजी
संक्षेप:

सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस का यह पहला तबादला है। भारतीय पुलिस सेवा के 71 पदाधिकारी ट्रांसफर हुए हैं। इसमें SDPO, कमांडेंट, सिटी एसपी, SP, SSP, DIG, IG, ADG और DG रैंक के अफसर शामिल हैं।

बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के 71 अफसरों का तबादला हो गया है। भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह मंत्रालय संभालने के बाद राज्य में आईपीएस अफसरों की तैनाती में यह सबसे बड़ी फेरबदल है। इससे पहले 31 दिसंबर को तीन अलग-अलग आदेश के जरिए कुल 26 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ था या उनको अतिरिक्त प्रभार मिला था। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कुंदन कृष्णन को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है, जिस टीम को बतौर एडीजी वो पहले से देख रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुंदन कृष्णन को ऑपरेशन और स्पेशल ब्रांच का डीजी भी नियुक्त किया गया है। प्रीता वर्मा को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का डीजी और सीएमडी बनाया गया है, जिस पद से कुछ समय पहले आलोक राज रिटायर हुए थे। एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार बनाए गए हैं। रंजीत मिश्रा की आईजी साइबर अपराध के पद पर तैनाती हुई है। कई रेंज में डीआईजी और जिलों में एसपी बदल दिए गए हैं। कुछ शहरों में सिटी एसपी और एसडीपीओ भी नए भेजे गए हैं। कुछ अफसरों को पूर्व के पद के साथ ऊपर से अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

बिहार में 71 आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद नई तैनाती

प्रीता वर्मा- डीजी और सीएमडी, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम

कुंदन कृष्णन- डीजी, ऑपरेशन्स; एसटीएफ; स्पेशल ब्रांच

आर मलर विली- एडीजी, बीएमपी; पुलिस अकादमी राजगीर

अमित जैन- एडीजी, मद्य निषेध, नारकोटिक्स; सीआईडी (कमजोर वर्ग)

सुनील कुमार- एडीजी, पुलिस मुख्यालय

कमल किशोर सिंह- एडीजी, रेल पुलिस

रंजीत कुमार मिश्रा- आईजी, साइबर अपराध

मनोज कुमार- आईजी, पुलिस मुख्यालय

संजय कुमार- आईजी, बीएमपी पटना

विवेकानंद- आईजी, पूर्णिया

पुष्कर आनंद- कमांडेंट, बीएमपी 8 और बीएमपी 19 बेगूसराय

तौहीद परवेज – डीआईजी, आधुनिकीकरण, पटना

प्रमोद कुमार मंडल- डीआईजी, एससीआरबी

आदित्य कुमार- एसपी, सीआईडी, पटना

आशीष भारती- डीआईजी, मद्य निषेध, पटना

स्वप्ना गौतम मेश्राम- डीआईजी, एससीआरबी, पटना

अवकाश कुमार- डीआईजी, साइबर अपराध, पटना

आनंद कुमार- डीआईजी, विधि-व्यवस्था, पटना

कुमार आशीष- डीआईजी, सहरसा

रवि रंजन कुमार- डीआईजी, पुलिस कल्याण, पटना

दीपक रंजन- डीआईजी, पुलिस अकादमी राजगीर

इनाम उल हक मेंगनू- डीआईजी, रेलवे, पटना

आमिर जावेद- डीआईजी, सीआईडी (कमजोर वर्ग, महिला), पटना

अशोक कुमार सिंह- डीआईजी, मानवाधिकार आयोग, पटना

संजय कुमार सिंह- डीआईजी, एसटीएफ

राजीव रंजन- 1- डीआईजी, प्रोविजनिंग

राकेश कुमार सिन्हा- डीआईजी, निगरानी विभाग

अजय कुमार पांडेय- डीआईजी, निगरानी विभाग

नीरज कुमार सिंह- डीआईजी, एसटीएफ

सुशांत कुमार सरोज- डीआईजी, ट्रैफिक, पटना

राजीव रंजन-2- डीआईजी, मानवाधिकार आयोग, पटना

रमण कुमार चौधरी- डीआईजी, ट्रेनिंग, पटना

मनोज कुमार तिवारी- डीआईजी, दरभंगा

शैलेश कुमार सिन्हा- डीआईजी, बेगूसराय

सत्यनारायण कुमार- डीआईजी, बीएमपी नॉर्थ डिवीजन, मुजफ्फरपुर

रमाशंकर राय- डीआईजी, ईआरएसएस, पटना

सुशील कुमार- डीआईजी, कानूनी मामले और नियम, पटना

दिलनवाज अहमद- डीआईजी, बीएमपी 14 पटना

संतोष कुमार- एसपी, किशनगंज

कान्तेश कुमार मिश्रा- एसएसपी, मुजफ्फरपुर

जितेंद्र कुमार- एसपी, अररिया

विनय तिवारी- एसपी, गोपालगंज

हृदयकांत- एसपी, एटीएस, पटना

सुशील कुमार- एसएसपी, गया

विद्या सागर- एसपी-रेल, जमालपुर; कमांडेंट, बीएमपी 9 जमालपुर

अनंत कुमार राय- एसपी- रेल, पटना

प्रमोद कुमार यादव- एसएसपी, भागलपुर

विनीत कुमार- एसएसपी, सारण

मनीष कुमार- एसपी, स्पेशल ब्रांच

ललित मोहन शर्मा- कमांडेंट, बीएमपी 1 पटना

सागर कुमार- एसपी, ट्रैफिक, पटना

वैभव शर्मा- एसपी, साइबर क्राइम, ईओयू

पूरन कुमार झा- एसपी, सिवान

नवजोत सिमी- एसपी, अरवल

आलोक- एसपी, सीआईडी, पटना

अजय कुमार- कमांडेंट, बीएमपी 5 पटना

अंजनी कुमार- एसपी, एसटीएफ

रविश कुमार- कमांडेंट, बीएमपी 13 दरभंगा

रामानंद कौशल- एसपी, बगहा

अवधेश दीक्षित- एसपी, लखीसराय

शुभांक मिश्रा- एसपी, शिवहर

मिस्टर राज- एसपी, भोजपुर के ऊपर से कमांडेंट, अश्वरोही बीएमपी आरा का प्रभार

अपराजित- एसपी, जहानाबाद

विक्रम सिहाग- एसपी, वैशाली

कोटा किरण कुमार- सिटी एसपी, गयाजी

मोहिबुल्लाह अंसारी- सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर

शैलेंद्र सिंह- सिटी एसपी, भागलपुर

संकेत कुमार- एसडीपीओ, तारापुर, मुंगेर

दिव्यांजलि जायसवाल- एसडीपीओ 2, विधि व्यवस्था, पटना

साक्षी कुमार- एसडीपीओ, गोगरी, खगड़िया

राजेश कुमार- कमांडेंट, एसडीआरएफ, पटना

More From Author

सदर विधायक विजय खेमका ने सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- संयोजक के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.