बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने आकर अचानक से चौंकाने वाला बयान दिया है। दिलीप जायसवाल वर्तमान में बिहार के राजस्व मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वहीं उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर नीतीश कुमार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि’एक व्यक्ति, एक पद’ वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है, मैं भी उसी पर चलूंगा। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।
वहीं उन्होंने इस दौरान कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार सीएम का विशेषाधिकार है और वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। जल्द ही कैबिनेट विस्तार को लेकर डिटेल में जानकारी दी जाएगी।